April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के नगेंद्र जोशी अध्यक्ष हिमांशु मुरारी सचिव निर्वाचित

नगेंद्र जोशी अध्यक्ष हिमांशु मुरारी सचिव निर्वाचित

चंपावत।  नगर पालिका चंपावत के ऑडिटोरियम में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपंगी के द्वारा द्वीप प्रजनन कर किया गया अध्यक्ष मिंटू सिंह राणा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन के मांग पत्र का वाचन किया इसमें अनेक कर्मचारी की समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा समस्याओं के त्वरित निदान का आश्वासन दिया कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन चतुर्वेदी एवं संगठन के सचिव प्रकाश सिंह तड़ागी द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र में एजुकेशन मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री नगेंद्र कुमार जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद श्री लोचन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रमोद टम्टा,जिला महामंत्री पद पर श्री हिमांशु मुरारी, संयुक्त सचिव पद पर राघवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर श्री दिनेश नाथ गोस्वामी, प्रचार मंत्री लोकेश जोशी ,संगठन मंत्री शीतांशु त्रिपाठी, सांस्कृतिक मंत्री श्री एल एम पांडे, निर्वाचित हुए।
निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर नगेंद्र कुमार जोशी को 72, मिंटू सिंह राणा को 58 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लोचन कुमार त्रिपाठी को 78 शुभम जोशी को 52 मत प्राप्त हुए सचिव पद पर हिमांशु मुरारी को 77 प्रकाश सिंह तड़ागी को 53 मत प्राप्त हुए कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश नाथ गोस्वामी को 71 संजय कुमार को 59 मत प्राप्त हुए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद टम्टा, संयुक्त सचिव पद पर राघवेंद्र यादव प्रचार मंत्री पद पर लोकेश जोशी तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर ललित मोहन पांडे निर्विरोध निर्वाचित किए गए मंडलीय महामंत्री हरजीत सिंह द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई निर्वाचन प्रक्रिया में उमेद सिंह बिष्ट इस मौके पर संगठन के प्रति महामंत्री सागर सिंह राठौड़ गढ़वाल मंडल के सचिन कुलदीप रावत कुमाऊं मंडल के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा, पंकज जोशी, जीवन चंद्र ओली,विनोद कुमार, जगदीश सिंह अधिकारी, इंदुवर जोशी, बंशीधर थ्वाल, भूपेंद्र सिंह देव “ताऊ” कविंद्र तड़ागी सावित्री मनोला, ईश्वरी लाल शाह, गणेश चंद्र, मालविका पंत उपस्थित रहे

शेयर करे