लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर धमी ने लोहाघाट नगर की वर्षों से चली आ रही सरयू लिफ्ट परियोजना की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लोहाघाट नगर के लोगों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई है । भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रकाश राय, एल एम कुंवर, दानू सुतेडी आदि लगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामीका धन्यवाद ज्ञापित किया। लोहाघाट टाउन पंपिंग योजना(P 1)(सरयू लिफ्ट पेयजल योजना) की प्रशासनिक एवम वित्तीय स्वीकृति ₹139.06 लाख की कुल स्वीकृति के सापेक्ष ₹68.87 लाख की धनराशि की प्रथम किस्त अवमुक्त की गई है। अवमुक्त प्रथम किस्त की धनराशि से पंपिंग योजना का सर्वे, फॉरेस्ट किलियर्ंस,जियोलोजिकल सर्वे सहित अन्य जरूरी कार्य पूर्ण होंगे।
फोटो परिचय.. लोहाघाट में सरयू लिफ्ट परियोजना की स्वीकृति मिलने पर मिष्ठान वितरण करते नगर के लोग

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल