September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

किरोड़ा नाले में मैक्स वाहन बहने के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच डीएम ने दिए निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत ।

जनपद चंपावत के तहसील पूर्णागिरी, टनकपुर में आज शुक्रवार को प्रातः लगभग 9.30 बजे किरोड़ा नाले में अचानक आए तेज उफान के कारण एक मैक्स वाहन नाले के तेज बहाव में बह गया। जिसमें कुल 09 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक अभी भी गुमशुदा है।

जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पाण्डे ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट पूर्णगीरी टनकपुर आकाश जोशी को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया है।

शेयर करे