June 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कालेज की भूमि पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त 

महिला स्पोट्र्स कालेज की भूमि पर किया गया अतिक्रमण ध्वस्त 
-लोहाघाट से लगे छमनियां चौड़ में प्रस्तावित जमीन पर किया जा रहा था अवैध निर्माण 

लोहाघाट : ग्राम पंचायत सुंई पऊ के छमनियां चौड़ में महिला स्पोट्र्स कालेज की प्रस्तावित भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया। टीम ने लोगों को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी देते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।      
                 छमनियां चौड़ में 490 नाली भूमि में महिला स्पोट्र्स कालेज के लिए प्रस्तावित है। गांव के किसी व्यक्ति ने कालेज की भूमि में अतिक्रमण कर भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा था। भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की सूचना मिलने पर खेल विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को मामले की जानकारी दी। उन्होंने लोहाघाट के राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर वे खेल विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण कर बनाए जा रहे भवन को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमणकारी द्वारा स्पोट्र्स कालेज की भूमि पर बीम डाली जा रही थी। इसके अलावा एक व्यक्ति के द्वारा तार-बाड़ डालकर किए गए अतिक्रमण को भी हटा दिया। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने वालों के  विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

शेयर करे