चंपावत । जिला अस्पताल में महिलाओं और शिशुओं को अब बेहतर इलाज मिल पाएगा। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में रोटेशन के आधार पर 9 स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगी। साथ ही यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैभव चंद्र रमोला की तैनाती की गई है जिससे अब शिशुओं के उपचार में भी दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धमी चंपावत जिले को आदर्श जिला बनना चाहते हैं । जिसमें चंपावत जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले यह उनका प्रयास है। बताते चलें कि चंपावत जिला अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से अधिकांश मरीजों को रेफर करना पड़ रहा था।


More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल