शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज
चंपावत। जिला मुख्यालय के खटौली क्षेत्र में सहायक व्यायाम शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज खटोली के सहायक व्यायाम शिक्षक चरण सिंह ने तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि खटोली निवासी भुवन सिंह पर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौच देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भुवन शनिवार रात शिक्षक के घर गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उनसे झगड़ने लगा। उन्हें गाली गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के बाद बीएनएस की धारा 351, 352 में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। जांच एसआई प्रदीप जोशी कर रहे हैं।
चंपावत कोतवाली में शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला