June 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गोरलचौड़ सड़क का 103.46 लाख की लागत से चौड़ीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत चंपावत मुख्यालय में गोरलचौड़ के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ हो गया है। विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत गोरलचौड मोटर मार्ग के चौडीकरण हेतु 103.46 लाख की लागत से 400 मीटर खुली नाली को बन्द ह्यूम पाइप डालने का कार्य होना है। आज दिनांक 04 अगस्त 2024 को प्रातः 09 बजे विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने शुभारंभ किया। इस दौरान कैंप कार्यालय के नोडल
अधिकारी
केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्रीधामी द्वारा आदर्श चंपावत हेतु जो भी घोषणाएं की गई हैं उन पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा चंपावत सुनील पुनेठा, शंकर पांडे, गोविंद सामंत, मुकेश महाराना, हेमंत जोशी, कपिल खर्कवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करे