बाराकोट के पम्दा में 11 दिनी जागर शुरू, देवडांगरों ने आशीर्वाद दिया
लोहाघाट। बाराकोट के पम्दा में 11 दिवसीय एड़ी देवता के जागर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान देवडा़ंगरों ने अवतरित होकर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
रविवार को बाराकोट के पम्दा में 11 दिवसीय जागर की शुरूआत में सुबह देवडांगरों ने रामेश्वर घाट के संगम पर पर्व स्नान किया। इसके बाद धूनी पर गोदान करके जागर का शुभारंभ किया। लोगों ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली, देव और वायु कष्टों के निवारण के लिए जागरु का आयोजन किया गया है। जागर से पुरातन काल से चली आ रही संस्कृति से युवा पीढी भी परिचित हो रही है। जागर में दीपक जोशी,परमानंद जोशी,केशव जोशी, हिमांशु जोशी, त्रिलोचन जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, पुष्कर दत्त जोशी, महेश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, धर्मानंद जोशी, नागेंद्र कुमार जोशी, योगेश जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, विनोद जोशी, मोहन चंद्र जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।
फोटो परिचय। बाराकोट के पम्दा में 11 दिवसीय जागर का शुभारंभ रविवार से किया गया।

More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की