एबीवीपी ने आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन किया
लोहाघाट। लोहाघाट में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जम्मू में आम नागरिक और सुरक्षा बलों पर बढती आंतकी घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में पोस्टर पकड़कर शांति व्यवस्था की मांग उठाई।
लोहाघाट में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू के अंदर आम नागरिक और सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों की ओर से हमले किए जा रहे हैं। जो कि निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू में मतदान अधिक होने के कारण भी आंतकवादी बौखला गए हैं। जिससे आम नागरिकों और सुरक्षा बलों में हमले की घटनाएं बढ रही हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से आतंकियों पर लगाम लगाने के साथ शांति व्यवस्था के लिए ठोक कदम उठाने की मांग उठाई है। इस मौके पर रितिक ढेक, मनीष बिष्ट, योगेश महर, साहिल अधिकारी, नीरज सगटा, गौरव पांडेय, राहुल कुमार, नमन वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
::::फोटो।
परिचय। लोहाघाट में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अलगाववादियों के विरोध में प्रदर्शन किया।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार