चंपावत। बाराकोट में लड़ीधुरा मंदिर के पास जंगलों में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। आग से वन संपदा और वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंचा है।
लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि देर शाम अराजकतत्वों ने लड़ीधुरा मंदिर के नीचे जंगल में आग लगा दी। तेज हवाओं के साथ जंगल की आग लड़ीधुरा मंदिर की सीमा में आ गई। आग को बढ़ता देख मंदिर समिति के लोगों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने आनन फानन में जान जोखिम में डालकर मंदिर के निर्माण कार्य में लगी हजारों रूपये लागत की सटरिंग को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि अराजकतत्व शाम को नशापान करने के लिए सड़क किनारे बैठे रहते हैं, और जाते वक्त जंगलों को आग लगा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाराकोट मार्ग में गश्त कर अराजकतत्वों के खिलाफ के कड़ी कार्रवाई की मांग की। काली कुमाऊं वन विभाग के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि अराजक तत्वों की पहिचान की जा रही है। पकड़ में आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से वनों को बचाने की अपील की है।
अराजक तत्वों ने लड़ीधुरा मंदिर के समीप लगाई आग

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार