लोहाघाट। रीठा साहिब जाने वाले तीर्थ यात्रियों की बड़ी बसों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने रोडवेज स्टेशन के पास रोका। प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों को रोडवेज बस और टैक्सियों के जरिए रीठा साहिब को भेजा। इस दौरान तीर्थ यात्री करीब एक घंटे तक रोडवेज स्टेशन में रुके रहे।सोमवार को सुबह रीठा साहिब जाने वाले तीर्थ यात्रियों से भरी बसें लोहाघाट पहुंच गई। सूचना के बाद तहसीलदार जगदीश नेगी, थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने तीर्थ यात्रियों की एक बस को रोडवेज के पास रोक दिया। तहसीलदार नेगी ने बताया कि एक बस में करीब 50 से अधिक तीर्थ यात्री बैठे थे। लोहाघाट-हल्द्वानी और रीठा साहिब रुट में 28 से 32 सीटर से अधिक यात्रियों की बसों के जाने की अनुमति नहीं है। उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार और सुरक्षा को देखते हुए रीठा जाने वाली सभी बसों को लोहाघाट में रोका गया। तहसीलदार ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को एक रोडवेज की बस और टैक्सियों के माध्यम से रीठा भेजा गया। इसके बाद दिन भर में करीब तीर्थ यात्रियों की 4 बसें और आयी। थाना निरीक्षक अशोक कुमार और यातायात पुलिस कर्मी हेम माहरा ने बताया कि सभी तीर्थ यात्रियों की बड़ी बसों को रोककर उनको टैक्सियों और रोडवेज बसों के माध्यम से भेजा जा रहा है।

More Stories
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी