June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के हित में हर लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया

:::व्यापार मंडल ने प्रदर्शनी का खुलकर विरोध किया

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के आगमन पर व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बाहर से आने वाले किसी भी प्रदर्शनी पर रोक लगाने का निर्णय लिया।
बुधवार को व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारियों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों की शिकायत के बाद बाहर से लोहाघाट क्षेत्र में लगने वाली प्रदर्शनी का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट हैं। वह किसी भी कीमत में प्रदर्शनी नहीं लगने देंगे। चाहे उसके लिए धरने पर बैठना क्यों न पड़े। इसके लिए सभी व्यापारियों ने एकजुटता का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि एक महीने बाद नगर व्यापार मंडल के चुनाव होंगे। जिसकी व्यपारियों ने उन्हें सदस्यता अभियान की जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के हित मे बीमा आदि मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। संचालन भूपाल सिंह मेहता ने किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय, सतीश मुरारी, प्रमोद गहतोड़ी, विवेक ओली, मनीष जुकरिया, दानू सुतेड़ी, विपिन वर्मा,राजू गड़कोटी, सतीश खर्कवाल,अमित जुकरिया, टीकादेव खर्कवाल,मनोज गर्ग,योगेश मुरारी,पप्पू वर्मा,कैलाश बगौली, अशोक जुकरिया, जगदीश राय,मोहन जजरिया, गुलजार अहमद,त्रिलोक रावल, किशोर जोशी,जगदीश खर्कवाल,उमेश पाटनी,नरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करे