April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

एनएच में सुखिढांग के समीप कार गड्ढे में गिरने से 2 बच्चे समेत 5 लोग घायल

चम्पावत। टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच में
सुखिढांग के समीप कार गड्ढे में गिरने से बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पिथौरागढ से हल्द्वानी जा रही थी। कार संख्या uk06 BE 2103 XUV300 अनियंत्रित होकर गढ्ढे में जा गिरी जिसमें बैठी दो महिलाये व दो छोटे बच्चे समेत एक युवक घायल हो सभी घायलों को 108 की मदद से टनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु ले जाया गया।
कार हादसे के समय चम्पावत से लौट रहे पुलिस के दो जवानों ने कार में फंसे सभी लोगो को बाहर निकाल एम्बुलेंस में शिफ्ट किया बताया जा रहा है कि कार में ड्राइव कर रहे घायल व्यक्ति को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है उन्होंने यह भी बताया कि सभी लोग पिथौरागढ़ से पूजा कर हल्द्वानी के लिए घर लौट रहे थे टनकपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर सुखिढांग में मोड़ के पास। संचार कंपनी द्वारा केबिल डालने के लिए बनाए गए करीब 6 फिट बड़े गड्ढे में कार गिर गई ।

शेयर करे