October 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एबीवीपी कार्यकर्ता एनटीए के खिलाफ भड़के, सीबीआई जांच की मांग उठाई

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। एबीवीपी ने लोहाघाट में नीट यूजी के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी होने पर एनटीए पर गहरी नाराजगी दिखाई। उन्होंने परीक्षा परिणामों में सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से एनटीए के महानिदेशक को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को लोहाघाट में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से एनटीए के महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आयोजित नीट यूजी परीक्षा के परिणामों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एनटीए पर भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक काउंसिलिग प्रक्रिया पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में कई अनियमितताएं हुई हैं। जिससे मेहनत से पढाई करने वाले छात्र-छात्राओं में हताशा हो गई। उन्होंने 6 सूत्रीय मांगों में अनुग्रह अंकों का स्पष्टीकरण,परीक्षा की पूर्ण प्रक्रिया की अखंडता सुनिश्चित करने, सरकारी संस्थानों को ही परीक्षा केन्द्र बनाने, परीक्षा में पारदर्शिता आदि की मांग उठाई। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष रितिक ढेक, मनीष बिष्ट, योगेश महर, साहिल अधिकारी, नीरज सगटा, गौरव पांडेय, राहुल कुमार, नमन वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे