लोहाघाट। बाराकोट के फरतोला जल उत्सव कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवर के रखरखाव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने अमृत सरोवरों के आसपास पौध रोपण की प्रक्रिया की।बुधवार को फरतोला के अमृत सरोवर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बाराकोट जेष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एलएल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बने अमृत सरोवरों रखरखाव के लिए साफ-सफाई, वर्षा जल संचय, रिचार्ज पिट, पौध रोपण किया जा रहा है। जिससे कि बारिश के दौरान अमृत सरोवरों में जल संचय हो सके। उन्होंने बताया कि 16 जून तक जल उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर सहायक कृषि अधिकारी मनीष नरियाल, डीपीओ सुनील गुप्ता, भुवन पांडेय, अनिरुद्ध पुनेठा सहित समूह की महिलाएं और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी