July 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष ने प्रभारी प्राचार्य पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा

लोहाघाट। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष ने मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कोज्ञापन सौंपा है । पीटीए अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने अपनी लापरवाहीयों व नाकामी को छुपाने के लिए अपनी मनमानी पर उतर आये हैं। उन्होंने डीएम को बताया कि पिछले दो शैक्षिक सत्र वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ (पी० टी० ए०) का गठन किया गया। जिसमें अभिभावकों में से ही उच्च पदाधिकारीयों के चयन के साथ ही प्राचार्य व अन्य शिक्षकों को भी पदों में रखा गया।  शिक्षक अभिभावक संघ (पी० टी० ए०) के पदाधिकारीयों के अथक प्रयास से सुविधाविहीन व विरान पड़े विद्यालय में एक नई चेतना लाने का कार्य किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय एक आदर्श विद्यालय की ओर अग्रसर है। परंतु वर्तमान में कार्यरत प्रभारी प्राचार्य को यह रास नहीं आ रहा है। अभिभावक संघ द्वारा प्रभारी प्राचार्य की लापरवाहीयों / कमीयों को उच्चाधिकारीयों को अवगत कराना इस तरह नागवार गुजरा कि उन्होंने इस बार शिक्षक अभिभावक संघ (पी० टी० ए०) की जगह शिक्षक अभिभावक परिसद (पी० टी० सी०) का गठन कर संघ की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। ताकि निरंकुश होकर अपनी मनमानी कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय हित व छात्र-छात्राओं के हितों के लिए बिल्कुल भी उचित नही है, जिस वजह से विद्यालय में लपरवाहीयां व छात्र-छात्राओं के सुविधाओं में कमीयां आने की संभावना हो सकती है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों द्वारा इसका विरोध किया गया पर शासनादेश होने की बात कह कर पी० टी० सी० का गठन कर दिया गया है, जबकि इस संबंध में शासन द्वारा कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।

उन्होंने जिलाधिकारी  प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग की

 

शेयर करे