October 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता नाबालिक ने अस्पताल में शिशु को दिया था जन्म

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट के अपने ही गांव की  नाबलिक के साथ दष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक अभिषेक विश्वकर्मा 20 वर्ष का है।  पुलिस ने मामला दर्ज होन के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को चौमेल सड़क से गिरफ्तार किया । एसएचओ अशोक कुमार ने बताया है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया था । आरोपी का मेडिकल कार्यालय में पेश किया जाएगा ।

ये था मामला

जनपद के विकास खंड लोहाघाट के एक गांव का युवक गांव की ही नाबालिग के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। नाबालिक ने चंपावत अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। जिससे उसके परिजन सकते में आ गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। नाबालिग के ताऊ ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर लोहाघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।  लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया है कि लोहाघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा से उसी गांव के ही युवक द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। जिसने बुधवार को चम्पावत जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था।

शेयर करे

You may have missed