चंपावत। हल्द्वानी से रीठा साहिब चलने वाली रोडवेज बस का लोहाघाट के समीप रास्ते में ही तेल खत्म हो गया। जिससे यात्रियों को 1 घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस में 32 यात्री सवार थे ।
परिचालक पुष्कर नेगी ने बताया कि लोहाघाट पहुंचने से पहले गाड़ी में तेल समाप्त हो गया और रिजर्व लग गया चूंकि
बस को रीठा साहिब जाना था इसलिए एजीएम को तेल खत्म होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस ठेके पर संचालित हो रही है जिसमें तेल पर्याप्त नहीं भरा गया था। बाद में जब एजीएम ने तेल भरने की अनुमति दी उसके बाद तेल भर कर गंतव्य को गए।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता