नैनीताल । लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की तीन टीमों ने अधिशासी अभियंता के देहरादून स्थित घर, हल्द्वानी किराए के मकान और ऊंचापुल स्थित लघु सिंचाई कार्यालय की रात भर जांच की। जांच में टीम ने 23.97 लाख कैश बरामद किया।
बता दें कि विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कि थी कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र श्री हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है। कहा कि 10 लाख के काम के एवज में 20 प्रतिशत राशि घूस के तौर पर मांगी जा रही है

More Stories
जेई का स्थानांतरण रद होने पर भड़के ग्राम प्रधान, 50 से अधिक ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
भारी बारिश के बीच भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प प्रदर्शन
घाट-पनार मार्ग पर खड़ी अल्टो कार पर गिरा बोल्डर, एक युवक की मौत; चार गंभीर घायल