September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा स्थाई राजधानी और हाईकोर्ट गैरसैंण में बने

Dukan Ad
Dukan Ad

स्थाई राजधानी और हाईकोर्ट गैरसैंण में बने
चंपावत। पूर्व राज्यसभा सांसद वर्तमान लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने
हाईकोर्ट को ऋषिकेश शिफ्ट किए जाने को लेकर कहा की उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है इसलिए हाई कोर्ट को गैरसैण में शिफ्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की गैरसैण में स्थाई राजधानी के साथ हाईकोर्ट शिफ्ट होने से उत्तराखंड राज्य की अवधारणा सफल होगी। उन्होंने कहा कि कुछ राजनेता नौकरशाह कभी हल्द्वानी कभी ऋषिकेश हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की बात करते हैं। जबकि हमारा पहाड़ी और हिमालय राज्य है।
उन्होंने वनाग्नि,पेयजल किसी समस्या पर उत्तराखंड सरकार को घेरा कहा की प्रदेश वनाग्नि,पेयजल की समस्या से जूझ रहा है और मुख्यमंत्री प्रदेश से गायब है रेलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा में अव्यवस्थाएं हैं । अभी-अभी दो तीर्थ यात्रियों के मरने की सूचना मिली है । जबकि यह हमारी मान मर्यादा और प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि जिस हिसाब से जनता में खामोशी है उससे लगता है कि 2009 को कांग्रेस रिपीट करेगी। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा अल्मोड़ा लोकसभा सीट ही नहीं अन्य 5सीटें कांग्रेस जीतने जा रही है।

शेयर करे