September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Dukan Ad
Dukan Ad

भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चंपावत, 06 सितंबर। जिले में भारी वर्षा के पूर्वानुमान और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 07 सितंबर को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 07 सितंबर को चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत यह आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार सोमवार को कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित संस्थानों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करे