चंपावत।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने डायलिसिस सेंटर में लगाई जा रही आधुनिक मशीनों और उपकरणों के कार्य की प्रगति देखी। डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था को सभी शेष कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को जल्द डायलिसिस की सुविधा मिल सके।
जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और अस्पताल कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल और संवेदनशीलता के साथ बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।
वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह हयांकी ने सीसीयू के विकास और सुदृढ़ीकरण कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने सीसीयू के शेष कार्यों में तेजी लाकर उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।







More Stories
बाटनागाड़ में मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात, यातायात सुचारू
नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फंसे तीन ग्रामीण, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि