September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बाटनागाड़ में मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात, यातायात सुचारू

Dukan Ad
Dukan Ad

बाटनागाड़ में मलबा हटाने के लिए जेसीबी तैनात, यातायात सुचारू

चम्पावत, 6 सितंबर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। बाटनागाड़ क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से सड़क पर आ रहे मलबे और स्लिप को तत्काल हटाने के लिए जेसीबी मशीन तैनात की गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सड़क पर मलबा आने की स्थिति में तत्काल सफाई कर यातायात सुचारू कराया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग चम्पावत के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी मार्ग यातायात के लिए खुले हैं और आवागमन सामान्य है। संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि मार्ग बाधित होने पर कम से कम समय में यातायात बहाल किया जा सके।

जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान यात्रा में सावधानी बरतने और मौसम एवं प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

शेयर करे