एनएच का वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी-छतकोट पाली घुरचुम भारी मलबा आने से हुआ बंद
… 2 दिन कई वाहन मार्ग में फंसे
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला में बंद होने के बाद यातायात के लिए इस्तेमाल किया जा रहा अमोड़ी-छतकोट-घुरचुम-कोटा-पाली-लफड़ा-सिप्टी वैकल्पिक मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया है। इससे इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
बताया जा रहा है कि वैकल्पिक मार्ग के किलोमीटर छह में भारी मात्रा में मलबा आ गया है। मार्ग बंद होने के कारण पिछले दो दिनों से कई वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। इससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कराने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश के चलते मार्ग पर दोबारा मलबा आने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण दीपक नरियाल ने बताया कि मार्ग में भारी मलबा आ गया है। जिससे यातायात पूर्ण रूप से पारित हो गया उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र मार्ग खुलवाने की मांग की है

More Stories
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत
भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद