September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

घाट-पनार मार्ग पर टैक्सी पर गिरा बोल्डर, 5 घायल दो की हालत गंभीर

Dukan Ad
Dukan Ad

घाट-पनार मार्ग पर टैक्सी पर गिरा बोल्डर, 5 घायल दो की हालत गंभीर
प्रशासन ने तत्काल शुरू किया राहत-बचाव अभियान, पुलिस-एसडीआरएफ समेत स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर
चम्पावत। घाट-पनार मोटर मार्ग पर सोमवार को एक टैक्सी वाहन के ऊपर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से चालक समेत 5 घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घाट-पनार मार्ग पर वाहन संख्या UK05TA2878 खड़ा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर वाहन के ऊपर आ गिरा। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नीतू डागर मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू अभियान चलाया।
एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने दो एंबुलेंस मौके के लिए रवाना कर दी थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भी घटना की लगातार जानकारी लेते रहे और मौके पर मौजूद टीमों से समन्वय बनाए रखा। प्रशासन ने राहत-बचाव दलों को सुरक्षित एवं त्वरित रेस्क्यू के निर्देश दिए हैं।

शेयर करे