June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट नगर पालिका चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद पर 8 पुरुष 3 महिलाओं ने की दावेदारी

नगर निकाय चुनाव के लिए सरगर्मियां हुई तेज
पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख 11 लोगों ने पेश की दावेदारी
लोहाघाट (चंपावत)। आगामी नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र भ्रमण में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर अपने मन की बात कही। इस दौरान ११ लोगों ने लोहाघाट नगर पालिका से पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए एकजुट रहने की बात कही। जिलाध्यक्ष निर्मल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, दीपक ओली, गीता ओली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, पूर्व नामित सभासद रेनू गड़कोटी, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, पूर्व सभासद नवीन नाथ गोस्वामी, मनोज कुमार, विपिन गोरखा ने पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। जिलाध्यक्ष निर्मल ने कहा कि पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएगी सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए जीजान से जुट जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, दीपक जोशी आदि मौजूद थे।

शेयर करे