October 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जिला योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने पुराने स्कूल भवनों की मरम्मत करने जिले में इको पर्यटक बढ़ाने के निर्देश दिए

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जिला योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्रस्तुत कार्य योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने
वन क्षेत्र अंतर्गत निर्मित पैदल अश्व मार्गों की मरम्मत करते हुए इको पर्यटन को बढ़ाने
जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाया जाए तथा उद्यमियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए
क्षतिग्रस्त विद्यालय भवन मरम्मत हेतु प्रस्ताव प्राथमिकता के साथ तैयार करें
खेल गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के लिए निश्चित किया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उद्योग विभाग, वन, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विभाग के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु प्रस्तावित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने वन विभाग को जिले के विभिन्न वन क्षेत्र अंतर्गत निर्मित पैदल अश्व मार्गों की मरम्मत, सुधारीकरण करते हुए इको पर्यटन को बढ़ाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही वन क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में निर्मित सड़क मार्गों के सुधारीकरण के अतिरिक्त वन विश्राम गृहों के सुधारीकरण हेतु जिला योजना 2024-25 में प्रस्ताव रखने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिए।
बैठक में उद्योग विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को जिले में औद्योगिक गतिविधियों को जाने तथा उद्यमियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ ही उनके कौशल विकास हेतु जिला योजना में प्रस्ताव रखते हुए उनके क्रियान्वयन हेतु अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्राथमिकता के तहत जितने भी विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनकी मरम्मत, सुधारीकरण के अतिरिक्त जिन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों की आवश्यकता है उनके भी प्रस्ताव जिला योजना में रखे जाएं साथ ही विभिन्न इंटर कॉलेज में बच्चों के शारीरिक स्वच्छता हेतु जिम खोले जाने हेतु भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए।
खेल विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु एक वार्षिक कैलेंडर तैयार करते हुए जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों, उत्सवों, महोत्सवों के दौरान संबंधित क्षेत्र में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश खेल विभाग को दिए। उन्होंने छमनिया स्टेडियम को एक ऊंचाई वाले क्षेत्र के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करते हुए जिला योजना में प्राविधान रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार युवा कल्याण विभाग को भी ग्रामीण खेलकूद गतिविधियों, खेल मैदान विकसित करने हेतु कार्य कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ हेतु स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक उपकरण, दवाइयां आदि स्थापित करने के साथ ही चिकित्सा भवनों में आवश्यकता अनुसार सुधार, मरम्मत व अतिरिक्त भवन निर्माण के प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग को लोहाघाट स्थित अंबेडकर छात्रावास में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के साथ ही अन्य प्रस्ताव को जिला योजना में रखने को कहा।
जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग को जिले के ऐसे तोको जिनमें अभी तक विद्युत व्यवस्था नहीं है उनमें सोलर ऊर्जा के माध्यम से विद्युतीकरण कराए जाने, विभिन्न सरकारी भवनों में सोलर प्लांट स्थापित करने के साथ ही आवश्यकता अनुसार सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित करने हेतु जिला योजना में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्वयं समय समय पर विभागों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा करें।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करे

You may have missed