October 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

CBSE बोर्ड .. गुरुकुलम की महक ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक लाकर किया जिला टॉप

Dukan Ad
Dukan Ad

महक ने 98.4% अंकों के साथ रही टॉपर, कला संकाय के विषयों के साथ किया बेहतरीन प्रदर्शन, गुरुकुलम एकेडमी की इंटर की छात्रा को इतिहास में मिले शत-प्रतिशत नंबर

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट खूनाबोहरा के गुरुकुलम एकेडमी की इंटर की छात्रा महक राय की मेहनत रंग लाई। CBSE का नतीजा आया, तो महक ने अपनी मेहनत की खुशबू खूब बिखेरी। 98.40% अंकों के साथ चंपावत जिले में सबसे अधिक नंबर लाने वाली छात्रा बनीं।

खास बात यह रही कि उन्होंने ये अंक कला संकाय के विषयों के साथ हासिल किए हैं। इतिहास में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। जबकि राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और शारीरिक शिक्षा में उन्हें 98-98% नंबर मिले हैं। पिता नवल किशोर राय दुकानदार हैं, जबकि मां तनुजा राय गृहणी। महक राय कठिन विषयों को अधिक समय देती थी। 3-R (reading, writing & revision) के फार्मूले के साथ निरंतर पढ़ाई कर उन्होंने ये सफलता हासिल की है। महक कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा स्कूल के गुरुओं को देती हैं।

शेयर करे