
कोलीढेक झील में नौकायन के अलावा अन्य गतिविधियां भी होंगी संचालित: डीएम
लोहाघाट। पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कोलीढेक झील में मत्स्य विभाग ने मछली के बीज डाले। छह महिनों में झील में जहां मछली की पैदावार हो जाएगी, वहीं यह मछलियां पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
सोमवार को डीएम नवनीत पांडेय ने मत्स्य विभाग की ओर से कोलीढेक झील में एक लाख मछली के बीज डाले गए। डीएम ने कहा कि कोलीढेक झील प्रमुख चंपावत जिले में आकर्षण के केंद्र के रूप में उभर कर आई है। झील में नौकायन के अलावा भी अन्य गतिविधियों को संचालित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पर्यटन यहां आकर इसका आनंद उठा सकें। मत्स्य विभाग के प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया कि इन मत्स्य बीजों से छह महीने में मछली की पैदावार शुरू हो जाएगी। इससे पूर्व नवंबर 2023 में कोलीढेक झील में 35 हजार मछली बीज डाले गए थे।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन के 133 प्रकरण लंबित, त्वरित निस्तारण के निर्देश
आपदा प्रभावित 35 परिवारों को पीएम आवास योजना से मिलेगी मदद प्रत्येक लाभार्थी को पहली किस्त के रूप में मिलेंगे 60 हजार रुपये
35 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार