निमिष राय,लोहाघाट
लोहाघाट। डायट लोहाघाट में डीएलड प्रशिक्षुओं की प्रथम ई पत्रिका उन्मेष का विमोचन किया गया। इस दौरान समस्त डीएलएड परिवार ने बधाईयां दी।
शुक्रवार को प्राचार्य हरक राम कोहली ने ई पत्रिका का विमोचन करते हुए पत्रिका की संपादक व शैक्षिक तकनीकि विभागाध्यक्ष लता आर्य के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पत्रिका संपादक लता आर्य ने बताया कि ई पत्रिका में डीएलएड छात्रों के सृजनात्मक विचार, लेख, कविता, चित्रकला आदि संकलन मौजूद है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन बीईओ भानु प्रताप कुहवाहा के सकारात्क विचारों और मार्गदर्शन के कारण यह पत्रिका अस्तित्व में आई है। संचालन कर रहे डॉ. एलएस यादव ने बताया कि पत्रिका के प्रकाशन पर डायट परिवार को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. आसुतोष, डॉ. अवनीश शर्मा, डॉ. पारुल शर्मा, डॉ.नवीन जोशी, नवीन ओली, अखिलेश श्रीवास्तव, नवीन उपाध्याय, दिनेश खेतवाल, डॉ. अरुण तलनियां आदि मौजूद रहे।

More Stories
बाराकोट में बिहार निवासी मैकेनिक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला