September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

आपस में भिड़े टैंट हाउस के कारीगर, चाकूबाजी में एक घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

टैंट हाउस के कारीगरों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक घायल
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में बारात के दौरान टैंट हाउस के कारीगरों में चाकूबाजी की घटना में एक घायल। घायल को हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस आरोपी कारीगर को पकड़कर थाने लाई।
लोहाघाट नगर पालिका के बारात घर में गुरुवार देर रात टैंट हाउस के खाना बनाने दो कारीगर किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। झगड़ा बढने पर कारीगर मुकेश (37) निवासी बीसलपुर, पीलीभीत ने चाकू से दूसरे कारीगर हिमांशु तिवारी (24) निवासी बीसलपुर, पीलीभीत पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बमुश्किल उनका झगड़ा शांत करवाया और घायल को उप जिला अस्पताल लोहाघाट उपचार के लिए पहुंचाया। डॉ. करन ने बताया कि घायल के सिर,पेट और कंधे में चोट लगी है। घायल का प्राथमिक उपचार कर हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी एसएसआई चेतन रावत ने बताया है कि आरोपी मुकेश को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। दूसरे पक्ष को भी थाने में बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों का झगड़ा खाने को लेकर हुआ है।

शेयर करे