
लोहाघाट। हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ आरंभ हो गया है। मंगलवार को हवन ,कन्या पूजन भंडारे के साथ रामायण का पारायण का होगा।
सोमवार सुबह पुरोहित आचार्य उमापति जोशी और चंद्र शेखर जोशी विधि विधान के पूजा अर्चना कराई। अखंड रामायण का पाठ में नगर और आसपास के गांव के लोगों ने रामायण पाठ की स्वर लहरियों का गायन के साथ बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। मुख्य यजमान भूपाल सिंह मेहता,नीतू मेहता सपत्नीक रहे। पूजा में भास्कर गड़कोटी, जगदीश ओली और जीत सिंह माहरा बैठे। समिति के सुनील चौबे ने बताया कि मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का पारायण होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाने की प्रार्थना की। इस मौके पर दीपक सुतेड़ी, कीर्ति बगौली, ईश्वरी लाल शाह, पंकज वर्मा, महेश बोहरा, दिनेश सुतेड़ी,सचिन जोशी, राजू गड़कोटी,सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की