October 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सुंई पऊ के छमनियां तोक के जंगल में लगी भीषण आग

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। ग्राम सभा सुंई पऊ के छमनियां तोक में अराजक तत्वों ने नाप खेतों में आग लगा दी। आग पूर्ति निरीक्षक कार्यालय और आवासीय भवनों की ओर बढते देख युवाओं ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बाराकोट मार्ग में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शरारती तत्व जंगल और नाप खेतों में आग लगा दे रहे हैं। सुंई पऊ के छमनियां तोक में भी अराजक तत्वों ने आग लगा दी। तेज हवा चलने पर आग ने भयानक रुप ले लिया। आग तेजी के साथ पूर्ति निरीक्षक कार्यालय और लोगों के आवासीय भवनों की ओर बढने लगी। आग को बढते देख एनयूजे के जिला महामंत्री गौरी शंकर पंत ने लोगों की भीड़ को एकत्रित कर आग को बुझाने का प्रयास किया। जिसमें क्षेत्र के महेश चंद्र, आयुष ओली, सुनील ओली भुवन चंद्र ने पेड़ की टहनियों और घरों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटा कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं बाराकोट के लड़ीधुरा जंगलों में आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। काली कुमाऊं के वन रेंजर आरके जोशी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

शेयर करे