June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भिंगराड़ा ब्लाक न बना तो प्रधानमंत्री के यहां धरने पर बैठूंगा: टीकाराम शर्मा

लोहाघाट। विकास खंड पाटी में अलग से ब्लाक बनाने की मांग एक बार फिर से मुखर हो गई है। बुजुर्ग टीकाराम शर्मा ने यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है।
बुजुर्ग टीकाराम शर्मा ने कहा कि वह वर्ष 1984 से पाटी में भिंगराड़ा नाम से अलग ब्लाक बनाने की मांग कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि ब्लाक के अंतर्गत चम्पावत ब्लाक की 7 ग्राम सभाएं, ओखलकांडा ब्लाक नैनीताल 11 ग्राम सभाएं और पाटी के तहत 24 ग्राम पंचायतें इसके शामिल होंगी। शर्मा ने बताया कि वह वर्ष 1984 से भिंगराड़ा को अलग विकास खंड बनाने की मांग कर रहे हैं। जिसमें वह सभी सांसदों, सीएम और केन्द्रीय मंत्रियों से भी मिलकर ज्ञापन दिया। जिनकी प्राप्ति रसीद भी मिली है। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी न हुई तो वह आचार संहिता के बाद प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसके लिए पूर्व में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
शेयर करे