September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सीमांत मंच में पेयजल की भारी किल्लत, 7 दिनों से नहीं मिला पानी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। सीमांत मंच बीते सात दिनों से जल संस्थान की पेयजल लाइनों में पानी नहीं टपक रहा। ग्रामीणों को तपती गर्मी में गाड़ गधेरे और हैंड पंप से पानी भरना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल योजना से अभी तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। मंच में बनी 80 लाख की लागत से बनी पंपिंग योजना शो पिस बनी हुई है। विभाग अभी तक पेयजल योजना का संचालन नहीं कर पाया। ग्राम प्रधान दीपक महर,पंकज वर्मा,सौरभ सिंह, मोहित राम, पंकज महर नंदन सिंह, सुंदर सिंह संदीप सिंह सविता महर रिचा महर आदि लोगो का कहना है कि मंच में बनी पंपिंग योजना शीघ्र शुरू नहीं नहीं की गई तो गांव में आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करे