चंपावत। पूर्णागिरि धाम में भीड़ के दौरान परिजानो से गुमशुदा पांच वर्षीय बालिका को खोज कर लौटाई परिजनों के चेहरे की मुस्कान
भैरव मंदिर के समीप मां पूर्णागिरि धाम में भीड़ भाड़ के दौरान बालिका सारा यादव पुत्री संजय यादव, निवासी धनगड़ी, नेपाल, आयु 5 वर्ष लगभग के गुमशुदा होने की सूचना पर अस्थाई थाना भैरव मंदिर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।गुमशुदा बालिका के सकुशल बरामद हो जाने पर पुलिस की तत्काल कार्यवाही से प्रभावित परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया। माँ पूर्णागिरी मेला प्रारंभ होने से वर्तमान अवधि तक थाना भैरव मंदिर पुलिस द्वारा 260 गुमशुदाओ को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। उप निरीक्षक हेमंत कठैत के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

More Stories
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आरक्षित वन क्षेत्र में पत्थर तोड़ने से रोका तो वन दरोगा पर हमले का प्रयास, दो नामजद समेत 10 पर मुकदमा