आदर्श कालौनी के पास वन तस्करों ने 15 देवदार के पेड़ों को सुखाने की नियत से उन पर कुल्हाड़ी चला दी थी। जिसमें वन तस्करों ने देवदार के पेड़ों के तनों में गोल घेरे में छिल दिया था। शुक्रवार को सुचना के बाद राजस्व उपनिरीक्षक और वन दरोगा ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होने पाया कि आदर्श कलौनी के बोट हाउस के पास अज्ञात वन तस्करों ने 15 देवदार के हरे पेड़ों को सुखाने का प्रयास किया। एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देश पर वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। रेंजर ने बताया कि जिस दिन देवदार के पेड़ों को नुकसान पंहुचाया गया था,उस दिन वोट हाउस के पास स्ट्रीट लाइट भी बंद थी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


More Stories
चंपावत में दर्जा मंत्री सुभाष बगौली और लोहाघाट में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे को भाजपा ने सौंपी चुनाव की कमान
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला