September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बाराकोट के बयोली के ग्रामीणों ने मतदान की शपथ ली

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। बाराकोट क्षेत्र में पानी की समस्या से जूझ रहे बयोली गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रशासन से पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक चन्द्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के दिन मतदान का संकल्प लिया। उन्होंने बगैर किसी लालच और भय के मतदान का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने पानी की समस्या उठाते हुए कहा कि तोक में लगातार पेयजल की समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी लोकसभा चुनाव देश का पर्व है इसमें सभी लोगों को भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए वह प्रशासन के सामने वह आचार संहिता खत्म होने के बाद मुद्दा रखेंगे। इस मौके

पर नारायण सिंह, गोपाल सिंह, बची सिंह, महेश सिंह, आन सिंह, जानकी देवी, माधवी देवी आदि मौजूद रहीं।

शेयर करे