लोहाघाट।सूखे को लेकर हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक ओर जहां कुएं सूखे लगे हैं वहीं दूसरी ओर हैंडपंप भी जवाब दे रहे हैं। लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर पशुओं के सामने भी पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। वहीं किसान पहले से ही सिचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम सभा सुई पऊ के छमनिया तोक में लगा मोडेक्स प्रणाली का हैंडपंप लाल पानी उगलने लगा है। तोक में निवास कर रहे लोगों ने बताया सुई लिफ्ट योजना से कभी दूसरे तो कभी तीसरे दिन पा आ रहा वह भी दो बाल्टी आता है वह भी दूषित पानी आ रहा है। जिससे तोक में पेयजल समस्या बनी हुई है। सुनीता चतुर्वेदी, उर्मिला चतुर्वेदी,सोनी चतुर्वेदी ने बताया कि छमनिया तोक में लगा हैंडपंप पहले दो बाल्टी पानी साफ दे रहा है फिर लाल पानी आ रहा है उसके पानी नहीं आ रहा। जिसके तोक में निवास कर रहे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा। ग्रामीण जानकी देवी, केदार चतुर्वेदी,मनोज कुमार, जगदीश चतुर्वेदी, विवेक कुमार,जयनेश , संजय चतुर्वेदी,बसंती, लक्ष्मी,देवकी देवी,कंचन चतुर्वेदी ने जल संस्थान विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है।इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया मामला संज्ञान में है शीघ्र समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
करोड़ों खर्च करने के बाद भी सुई में आ रहा गंदा पानी

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली