September 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बनबसा पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। जपनद मे प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 03 वांछित वारण्टी अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार । अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 10.04.2024 को जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत मा न्यायालय श्रीमान सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर से निर्गत 03 ग़ैर ज़मानती वारंटियों को बनबसा पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। हीरा लाल पुत्र बिहारी लाल, निवासी वार्ड न0 01, बनबसा, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत उम्र 33 वर्ष अजय उर्फ छोटू वाल्मिकी पुत्र राजेन्द्र वाल्मिकी, निवासी वार्ड न0 5, मीना बाजार बनबसा, थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 30 वर्ष अनूप सक्सेना पुत्र स्व. अनिल सक्सेना, उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न0 5 झोपडपट्टी बनबसा थाना बनबसा जनपद चम्पावत का रहने वाला है।

 

शेयर करे