चंपावत। बहराइच से पूर्णागिरी मंदिर दर्शन को आई फूला देवीदेवी पत्नी स्वर्गीय खिलावन उम्र 55 वर्ष निवासी बहराइच कल दिनांक 9/4/2024 को भैरव मंदिर क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी । जो आज अपने परिजनों को ढूंढते हुए शारदा बैराज बनबसा मिला पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंची जहां पर पुलिस द्वारा इस महिला के परिजनों की तलाश हेतु बसों के चालको से संपर्क किया गया, लगातार अनाउंसमेंट किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप उक्त महिला के परिजन मौके पर आए महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन