रिपोर्टर…निमिष राय
विधायक खुशाल बने कांग्रेस स्टार प्रचारक
लोहाघाट। लोस चुनाव में लोहाघाट कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को स्टार प्रचारक नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने विधायक स्वागत किया।
शनिवार को लोहाघाट कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष नवीन जोशी की अध्यक्षता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का स्वागत किया। उन्होने विधायक अधिकारी को उत्तराखंड लोस चुनाव में स्टार प्रचारक नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर विधायक अधिकारी ने कहा कि वह मिले दायित्व का पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा, कविराज सिंह मौनी, शैलेन्द्र राय,डॉ. महेश सिंह ढेक, विजय सिंह माहरा, प्रदीप देव, प्रहलाद सिंह अधिकारी, महेश भट्ट, नरेन्द्र बिष्ट, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
गुरु रविदास जयंती वर्ष पर जिलेभर में होंगे समरसता के कार्यक्रम, दीपोत्सव से संवाद यात्रा तक की रूपरेखा तैयार
दूधपोखरा के गिरी एप्पल गार्डन में शुरू हुई सेब की तुड़ाई, पर्यटकों को मिलेगा खुद से सेब तोड़ने का मौका
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित