शनिवार को लोहाघाट कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष नवीन जोशी की अध्यक्षता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक खुशाल सिंह अ
धिकारी का स्वागत किया। उन्होने विधायक अधिकारी को उत्तराखंड लोस चुनाव में स्टार प्रचारक नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताकर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर विधायक अधिकारी ने कहा कि वह मिले दायित्व का पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा, कविराज सिंह मौनी, शैलेन्द्र राय,डॉ. महेश सिंह ढेक, विजय सिंह माहरा, प्रदीप देव, प्रहलाद सिंह अधिकारी, महेश भट्ट, नरेन्द्र बिष्ट, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
4.91 करोड़ से संवरेगा 800 साल पुराना राजबुंगा किला
बनबसा में 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बनबसा में 24.60 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार