September 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी : डीएम

Dukan Ad
Dukan Ad

लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी : डीएम
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार में स्टाफ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजस्व वसूली, राजस्व एवं फौजदारी वाद, सम्मन-नोटिस, चरित्र सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, सीएम हेल्पलाइन, आपदा, आबकारी और ई-ऑफिस समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
डीएम ने अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री व डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का वास्तविक और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ई-ऑफिस का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा आमजन से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीएम केएन गोस्वामी समेत एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे