September 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

Dukan Ad
Dukan Ad

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

चंपावत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत मुडियानी स्थित जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय और जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों और तंबाकू छोड़ने के लाभों की जानकारी दी गई।

जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विमल मेहर ने प्रथम, पायल चौहान ने द्वितीय और पलक पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता क्विज में निशा प्रथम, प्रिया द्वितीय और लक्की मेहर तृतीय रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। बताया गया कि तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति जिला अस्पताल के कक्ष संख्या छह में संपर्क कर आवश्यक परामर्श और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों से तंबाकू के खिलाफ जागरूकता का संदेश परिवार और समुदाय तक पहुंचाने की अपील की गई। कार्यक्रम में सोशल वर्कर नेहा पांगती सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

शेयर करे