September 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Dukan Ad
Dukan Ad

संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
चंपावत। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत में बुधवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की छह स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा ने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति और ज्ञान की महत्वपूर्ण भाषा है। इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता जरूरी है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. भुवन चंद जोशी और डॉ. कीर्ति वल्लभ शकटा ने भी विद्यार्थियों को संस्कृत अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कनिष्ठ वर्ग में श्लोक पाठ, संस्कृत नाटक, संस्कृत नृत्य, भाषण, समूह गान और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जीआइसी दयारतोली, धौन, सिप्टी समेत केंद्रीय विद्यालय, कुर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय और अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह सराहनीय है। 24 सितंबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत तिवारी और नीरज जोशी ने किया।

शेयर करे