September 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पिस्टल के बट से हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, दो पक्षों ने दी तहरीर

Dukan Ad
Dukan Ad

पिस्टल के बट से हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, दो पक्षों ने दी तहरीर

चंपावत। नगर क्षेत्र में भाजपा से जुड़े युवाओं के दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और हथियार का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए कोतवाली चंपावत में तहरीर दी है। एक पक्ष ने पिस्टल के बट से हमला करने का भी आरोप लगाया है। बताया जा हां है कि युवक के कान का पर्दा पड़ गया है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस भी अब तक इसमें कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं कर पाई है जांच की बात कही जा रही है।

शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत 15 सितंबर से हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर हमला किया तथा वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। मारपीट में घायल युवक का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया पता चला की कान का पर्दा फट गया है ।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर कुछ युवकों के नाम 15-20 अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई है। हस्तलिखित तहरीर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 15 सितंबर को उसके साथ मारपीट का प्रयास किया गया और उसे धमकाया गया। उसने पूरे मामले की जांच कर सुरक्षा की मांग की है।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। मामले में राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के कारण यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रभारी कोतवाल लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच दरोगा राजेश जोशी को सौंपी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे