टनकपुर। पूर्णागिरि क्षेत्र में मंदिर से करीब 200 मीटर पूर्व सड़क पर जलभराव होने से श्रद्धालुओं और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। समस्या के समाधान के लिए कालीगौंठ पूर्णागिरि ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
ग्राम प्रधान ने पत्र में बताया कि नेत्र बल्लभ तिवारी की धर्मशाला के सामने पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सड़क में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के बीच बनी सुरक्षा दीवार भी ढह गई है, जिससे धर्मशाला के साथ ही सड़क को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
पत्र में आशंका जताई गई है कि यदि समय रहते पानी की निकासी और सड़क सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो सकता है। साथ ही धर्मशाला को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है।
ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मामले का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराने और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है।
फोटो.. भवन को बचाने के लिए प्लास्टिक पन्नी का सहारा लिया गया




More Stories
27 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, 10 अक्टूबर को होगा पितृ विसर्जन
कामाज्यूला में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक की मौत, एक गंभीर घायल
साधु के भेष में घूम रहे दो बाहरी लोगों का पुलिस एक्ट में चालान