बाराकोट: ग्राम सभा पम्दा के उप ग्राम प्रधान मनमोहन टम्टा(49) का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बाराकोट (चम्पावत)। ग्राम सभा पम्दा के उन 49 वर्षीय उप ग्राम प्रधान उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व बुखार के चलते जिला चिकित्सालय चंपावत में भर्ती था, जहां तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने आज 21 सितंबर 2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मृतक मनमोहन इसी वर्ष हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव में उप प्रधान निर्वाचित हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र छोड़ गए हैं।
मनमोहन अत्यंत मिलनसार एवं शांत स्वभाव के सामाजिक कार्यकर्ता थे
उनके निधन पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार जोशी, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, मनीषा कालाकोटी, ब्लॉक प्रमुख सीमा विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान देवी, ललित प्रसाद टम्टा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भवानी टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, पंकज टम्टा सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

More Stories
स्वरोजगार से सम्मान तक: लोहाघाट में महिला सम्मेलन, एक हजार से अधिक महिलाएं सम्मानित
पिस्टल के बट से हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, दो पक्षों ने दी तहरीर
पूर्णागिरि मंदिर के पास सड़क पर जलभराव से खतरा, आवासीय भवन धर्मशाला को खतरा