September 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बड़े अस्पतालों में फार्मेसी अधिकारियों के पद बढ़ाने की मांग

Dukan Ad
Dukan Ad

बड़े अस्पतालों में फार्मेसी अधिकारियों के पद बढ़ाने की मांग

चंपावत। विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे फार्मेसी अधिकारियों को नमन करते हुए प्रमुख अस्पतालों में फार्मेसी अधिकारियों के पद बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि चंपावत की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद तामली, बनबसा, पुल्ला, रीठा साहिब, देवीधुरा, पाटी, लुपड़ा, धूरा और टांड जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में फार्मेसी अधिकारी पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। आपात परिस्थितियों में चिकित्सकों के पहुंचने में देरी होने पर कई बार फार्मेसी अधिकारी प्रथम उपचारकर्ता की भूमिका निभाते हैं।

गोस्वामी ने बताया कि जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल टनकपुर और लोहाघाट में प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है। इसके बावजूद इन प्रमुख अस्पतालों में फार्मेसी अधिकारियों के केवल दो-दो पद स्वीकृत हैं। दवा वितरण, दवाओं के भंडारण, ऑनलाइन एंट्री और रिकॉर्ड प्रबंधन का काम सीमित कर्मचारियों के भरोसे होने से मरीजों और कर्मचारियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से ओपीडी के मरीजों की संख्या के अनुपात में फार्मेसी अधिकारियों के नए पद स्वीकृत करने तथा दुर्गम एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि संसाधनों और पदों की कमी के बावजूद जिले के फार्मेसी अधिकारी अंतिम गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शेयर करे